वर्धाः जामा मस्जिद कमेटी का ऐलान ईद की नमाज को लेकर अहम सूचना

Wed 18-Mar-2026,10:27 AM IST -07:00
Beach Activities

वर्धाः जामा मस्जिद कमेटी का ऐलान ईद की नमाज को लेकर अहम सूचना

नावेद पठाण मुख्य संपादक वर्धा 

वर्धा । वर्धा शहर में जामा मस्जिद कमेटी (अहले सुन्नत-वल जमात) की ओर से ईद-उल-फितर की नमाज के संबंध में महत्वपूर्ण ऐलान जारी किया गया है। कमेटी के अनुसार, शहर की विभिन्न कमेटियों की आपसी सहमति से ईद की नमाज का समय तय किया गया है।

जामा मस्जिद कमेटी (अहले सुन्नत-वल जमात) की ओर से बताया गया है कि ईद की नमाज ईदगाह गांधी विद्यालय, वर्धा बस स्टॉप के पीछे सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी।

कमेटी ने तमाम मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि ईद की नमाज ईदगाह में ही अदा करें, क्योंकि ईदगाह में नमाज अदा करना ज्यादा अफज़ल माना जाता है। नमाज के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।साथ ही लोगों से गुजारिश की गई है कि साफ सफाई का ध्यान रखते हुए अपने साथ जानमाज या चादर जरूर लाएं और समय से पहले ईदगाह पहुंचें,

ताकि नमाज वक्त पर अदा की जा सके।

कमेटी ने यह भी अपील की है कि शहर की किसी भी मस्जिद में ईदगाह से पहले ईद की नमाज अदा न की जाए।अगर मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो ऐसी स्थिति में लोग अपनी सहूलियत के अनुसार मस्जिदों में नमाज अदा कर सकते हैं।यह ऐलान जामा मस्जिद कमेटी (अहले सुन्नत-वल जमात) की ओर से जारी किया गया है।