सीआईएसएफ में चयनित श्रावणी गुरनुले का किया गया सम्मान
सीआईएसएफ में चयनित श्रावणी गुरनुले का किया गया सम्मान
प्रतिनिधि : नदीम शेख, हिंगणघाट
हिंगणघाट शहर के संत ज्ञानेश्वर वार्ड निवासी कु. श्रावणी अनिलराव गुरनुले का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयन होने पर पॅरामिलिटरी मित्र परिवार हिंगणघाट (तहसील) तथा माजी पॅरामिलिटरी मित्र परिवार की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्रावणी 6 जून को सीआईएसएफ में सेवाएं देने के लिए रवाना हो रही हैं।
इस अवसर पर श्रीमती शालिनी ताई चांभारे ने कु. श्रावणी गुरनुले को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रभाग क्रमांक 4 के नगरसेवक सूरज कुबडे, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत लोणकर तथा माजी पॅरामिलिटरी मित्र परिवार हिंगणघाट ग्रुप के अध्यक्ष विवेक भगत ने मार्गदर्शन करते हुए श्रावणी का उत्साहवर्धन किया और देश सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप के संस्थापक दिनेश नरड द्वारा किया गया। वहीं, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पॅरामिलिटरी मित्र परिवार हिंगणघाट (तहसील) ग्रुप के अध्यक्ष अमोल पवार ने किया।
सम्मान समारोह में रवींद्र नोकरकर, प्रभाकर पाटील, शेख अख्तर, जानरावजी चांभारे, पुरुषोत्तम उईके, राजू साटोने, अशोक खोडे सहित ग्रुप के सभी पूर्व सैनिक, सदस्य तथा संत ज्ञानेश्वर वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।