राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) को वर्धा में मिली नई मजबूती, मुन्ना झाड़े बने जिला उपाध्यक्ष

Sat 06-Jun-2026,03:27 AM IST -07:00
Beach Activities

राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) को वर्धा में मिली नई मजबूती, मुन्ना झाड़े बने जिला उपाध्यक्ष

प्रतिनिधि : अतहर शेख, वर्धा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने वर्धा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शैलेन्द्र उर्फ मुन्ना झाड़े को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह नियुक्ति पत्र पार्टी के वर्धा जिला अध्यक्ष अतुल वांडिले के हस्ते प्रदान किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता समीर देशमुख सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नियुक्ति समारोह के दौरान नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मुन्नाभाऊ झाड़े के संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक कार्यों तथा जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि झाड़े पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मुन्नाभाऊ झाड़े ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुन्नाभाऊ झाड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।