देवळी में 41वीं स्मृति व्याख्यानमाला का भव्य आयोजन

( वर्धा) : स्व. श्यामसुंदरजी अग्रवाल स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन इस वर्ष भी बड़े उत्साह और परंपरागत भव्यता के साथ किया जा रहा है। लगातार 41 वर्षों से जारी यह व्याख्यानमाला देवळी की सांस्कृतिक धरोहर बन चुकी है। अब तक इसमें देशभर के नामचीन कवि, साहित्यकार, विचारवंत और समाजसेवी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते आए हैं।
यह व्याख्यानमाला इस वर्ष भी दो दिवसीय होगी
पहला दिन : शुक्रवार, 19 सितंबर 2025, रात 8 बजे पहले दिन कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता विधायक राजेश बकाने करेंगे। प्रमुख अतिथि प्रदीप दाते, अध्यक्ष विदर्भ साहित्य संघ, होंगे।
इस कवि सम्मेलन में देशभर के प्रख्यात कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
शामिल कवि
डॉ. ख़ालिद नैयर (अखिल भारतीय गीतकार, अमरावती)
कुणाल दानिश (श्रृंगार रस व गीतकार, नागपुर)
डॉ. शांतिलाल कोचर "गोल्डी" (वीर रस, हिंगणघाट)
कवि साहिल कुमार (हास्य कवि, नागपुर)
एड. दिनेश शर्मा (गीतकार, पुलगांव)
एड. अनिकेत तापडिया (वीर रस, वर्धा)
एड. इब्राहिम बख्श आज़ाद (मंच संचालक, हिंगणघाट)
दूसरा दिन : शनिवार, 20 सितंबर 2025
दूसरे दिन व्याख्यानमाला में पूर्व पुलिस महानिदेशक भूषण कुमार उपाध्याय (IPS) का विशेष संबोधन होगा।इस अवसर के प्रमुख अतिथि पूर्व पुलिस सह-आयुक्त चंद्रकांत उदगीरकर रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद रामदास जी तड़स करेंगे।
इस पूरे आयोजन के मुख्य संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मोहन बाबू अग्रवाल हैं।
स्थान : श्यामसुंदर मनालाल अग्रवाल धर्मशाळा, देवळी
सभी नगरवासी एवं क्षेत्रवासी भाई-बहनों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा को सफल बनाने का विनम्र आवाहन किया गया है।