वर्धा में इज्तिमाई निकाह का आयोजन
वर्धा में इज्तिमाई निकाह का आयोजन
प्रतिनिधि : अथर शेख
वर्धा (महाराष्ट्र) : शहर में पहली बार बड़े स्तर पर इज्तिमाई निकाह (सामूहिक विवाह समारोह) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन शहीद इमरान खान स्मृति सेवा बहुउद्देशीय शिक्षण व प्रशिक्षण संस्था, वर्धा द्वारा किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए सादगीपूर्ण और शरई तरीके से निकाह सम्पन्न कराना है।
कार्यक्रम के तहत दूल्हा-दुल्हन को घरेलू उपयोग की कई आवश्यक वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की जाएंगी। इनमें कुरान पाक, जानमाज़, बर्तन, फर्नीचर, किचन का सामान, स्टील के बर्तन, डिनर सेट, गैस चूल्हा, सूटकेस, ड्रेसिंग सामग्री सहित अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। साथ ही दूल्हा-दुल्हन के रहने की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम का विवरण :
तारीख : 29 मार्च 2026 (रविवार)
समय : असर नमाज़ के बाद
स्थान : तुर्क लॉन, दयाल नगर, देवली रोड, वर्धा (महाराष्ट्र)
संस्था के अनुसार यह निकाह पूरी तरह सादगी के साथ सम्पन्न किया जाएगा, जिसमें नाच-गाना, आतिशबाजी या किसी प्रकार का दिखावा नहीं होगा। कार्यक्रम के पश्चात मेहमानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।
संस्था ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में सहयोग करें और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएं।