वर्धा ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई

Fri 22-May-2026,06:45 AM IST -07:00
Beach Activities

वर्धा ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई

वर्धा जिला विशेष प्रतिनिधि : युसूफ पठाण

वर्धा : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने तथा नागरिकों द्वारा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्धा यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में पूरे जिले में लगातार संचालित किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत दिनांक 20 मई 2026 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वर्धा यातायात नियंत्रण शाखा के अमलदार सफी/अनिल तिवारी (बी. नं. 443), पोहवा/चंद्रकांत चेक (बी. नं. 1492), पोशी/दिलीप कामदी (बी. नं. 163) तथा पोशी/प्रदीप कोवाले (बी. नं. 983) द्वारा गश्त के दौरान की गई।

कार्रवाई के दौरान विशाल पी. गोंडा (उम्र 24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 1, सिंधी मेघे, वर्धा को इटवारा चौक पर जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान उसके रक्त में 375.8 मिलीग्राम अल्कोहल पाया गया। इसके बाद पुलिस ने पुष्टि की कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने तत्काल उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

वर्धा यातायात नियंत्रण शाखा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, तेज गति से वाहन न चलाएं तथा शराब पीकर वाहन चलाने से बचें।

यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील वर्धा यातायात नियंत्रण शाखा के पुलिस निरीक्षक द्वारा नागरिकों से की गई है।