गोंदिया ज़िले के कारीगर मुंबई में पीएम विश्वकर्मा एग्ज़िबिशन के लिए चयन
प्रतिनिधी गुलशन बनोठे सालेकसा
सालेकसा-सूक्ष्म, लघु आणि मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार का विकास कार्यालय मुंबई और महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामउद्योग बोर्ड मुंबई ने मिलकर PM विश्वकर्मा स्कीम के तहत प्रदर्शनी/ एग्ज़िबिशन के साथ एक ट्रेड फ़ेयर का आयोजन किया है। यह प्रदर्शनी/ फ़ेयर 23 से 25 मार्च 2026 तक सिल्वर जुबली हॉल, नवी मुंबई स्पोर्ट्स एसोसिएशन, सेक्टर 1, वाशी, नवी मुंबई में लगेगा.
इस एग्ज़िबिशन में देश भर के 18 ट्पारंपारिक ट्रेड के कारीगर हिस्सा लेंगे. इनमें हस्तकला, बढ़ई, लोहार, कुम्हार, सुनार, मूर्तिकार, लेदर वर्कर, टोकरी और चटाई बनाने वाले, ट्रेडिशनल खिलौने बनाने वाले, नाई, बुनकर, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने के जाल बनाने वाले कारीगर शामिल हैं.
इस प्रदर्शनी के लिए महाराष्ट्र से 50 चुने हुए स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं, और विदर्भ से एकमात्र एंव गोंदिया ज़िले के अकेले पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी के तौर पर विरेंद्रकुमार मुन्नालाल उईके को चुना गया है. वे इस प्रदर्शनी में विदर्भ के साथ गोंदिया ज़िले को रिप्रेजेंट करेंगे जो ज़िले एव विदर्भ के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.
इस मेले के ज़रिए कारीगरों को अपने प्रोडक्ट दिखाने और बेचने के लिए एक प्लैटफ़ॉर्म मिलेगा और पारंपरिक हुनर को बढ़ावा मिलेगा. इस एग्ज़िबिशन के लिए योग्य कारीगरों को फ़्री स्टॉल दिए जाएंगे और जिन कारीगरों ने PM विश्वकर्मा योजना के तहत रजिस्टर्ड, सर्टिफाइड, स्किल ट्रेनिंग पूरी की है या टूलकिट/लोन लिया है, वे इसमें हिस्सा ले सकते हैं.