दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति ने सौंपा नगर परिषद बल्लारपुर को 5%निधि वितरण की मांग के साथ विविध मांगों का ज्ञापन

Wed 13-May-2026,06:11 AM IST -07:00
Beach Activities

प्रतिनिधी:मोहम्मद नासीर चंद्रपूर

बल्लारपुर : दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति के नेता आसीफ हुसेन शेख के नेतृत्व में एवं शहर के सैकड़ों दिव्यांग भाई बहनों के मौजूदगी में बल्लारपुर नगर परिषद के उप- मुख्य अधिकारी रवींद्र भंडारवार जी को ज्ञापन दिया गया और उस ज्ञापन में प्रमुखता से यह मांगे रखी गई

हर साल स्थानीय स्वराज्य संस्थानों को अपने कुल बजट का 5% निधि प्रति वर्ष दिव्यांगजनों पर खर्च करने को लेकर महाराष्ट्र राज्य सरकार का निर्देश है फिर भी 

इस वर्ष का बजट

 2025 - 2026 मार्च को पूर्ण होगया है

नोंदनीकृत दिव्यांगजनों के हयात फॉर्म भी जमा कराए गए।

इसके बावजूद मई महीना आधा बीत रहा है फिर भी अभी तक दिव्यांग जन 5% निधि मिलने की आस लगाए बैठे हुवे है।

हमारे ही जिल्हे की राजुरा नगर परिषद और वरोरा नगर परिषद ने वहां के दिव्यांग जनों को पैसे वितरित कर दिए है।

किंतु बल्लारपुर नगर परिषद के विलंबता के चलते शहर के सभी दिव्यांग निराश नजर आ रहे है 

इस पार गंभीरता से विचार कर उनकी तकलीफों को समझकर 5% दिव्यांग निधि त्वरित वितरित करे साथ ही साथ हमारे कुछ प्रमुख मांगे है।1) दिव्यांग जनों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए 5% दिव्यांग निधि समय पर वितरित किया जाए।2) शहर के सभी दिव्यांग जनों 5% निधिका लाभ मिले इसके लिए नियोजन बद्ध तरीके से इस जानकारी का प्रचार,प्रसार करे।3) शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांग जनों का आवागमन आसानी से हो एवं शहर में बन रही सभी सरकारी एवं नीमसरकारी बिल्डिंगों में मॉल में बैंकों में होटलों में रैंप,रेलिंग की ओर लिफ्ट की व्यवस्था अनिवार्य की जाए।

4) बल्लारपुर नाट्य गृह में उचित रैंप और रेलिंग की व्यवस्था कराई जाए।

5) बल्लारपुर नगर परिषद की बन रही नई इमारत में दिव्यांगजनों के अवागमन का विशेष ध्यान रखकर रैंप,रेलिंग लिफ्ट की व्यवस्था होनी चाहिए।6) हर साल दिव्यांग 5% निधि वितरण में से बची हुई रक्कम की जानकारी स्पष्ट की जाए 

7) नगरपरिषद बल्लारपुर में दिव्यांग विभाग को नीचे स्थानांतरित किया जाए।

8) दिव्यांगजनोंको घरकुल जैसी योजना का लाभ दिया जाए।9) जिस घर में दिव्यांग व्यक्ति है उस घर को टैक्स फ्री पानी फ्री जैसी सुविधा दी जाए।

10) नोंदनिकृत दिव्यांगजनों को समय,समय पर सूचना प्राप्त होने के लिए नगर परिषद बल्लारपुर द्वारा वॉट्सअप ग्रुप तैयार किया जाए टेक्स्ट म्यासेज और कोलिंग की सुविधा की जाए ।11) हर साल नगर परिषद बल्लारपुर द्वारा नोंदनि कृत दिव्यांगजनों में से जिन लोगों ने हयात फॉर्म जमा नहीं किया होता है उनकी राशि वाटप नहीं की जाती है नगर परिषद के पास राखीव रखी जाती है।

ऐसा ना करते हुवे जिन लोगों के हयात फॉर्म आते है उन सभी में राशि व्याप वाटप की जाए।

12) हर वर्ष दिव्यांग 5% निधि यह परसेंटेज के नुसार दी जाती है ऐसा ना करते हुवे सभी को एक समान राशि वाटप की जाए

आप हमारी इन सभी मांगो को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की गई 

निवेदन देते वक्त विकास भगत,राज कुमार रामटेके, प्रिया त्रिपाठी,सरला गेडाम,स्वाति खोबरागड़े, कुरैशा बाजी,दीपक वाकडे,अमोल विजय कर,अनिल कोठारे,सुरेश केशकर, निकेत धांधरे,भीमा पाटिल,प्रशांत पिंपडे,अशोक लाम्बधन,महिंद्रा चुरानकर,

निलेश ताडुरवार,प्रकाश मोहर्ले बादल आकरे,इस्लाम अली, युसूफ़शेख,तगडम,मंथनवार,निर्दोष वाडके इत्यादि मौजूद रहे।