“पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता बेहाल, विपक्ष की चुप्पी पर उठे सवाल”

Sun 24-May-2026,10:25 PM IST -07:00
Beach Activities

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता बेहाल, विपक्ष की चुप्पी पर उठे सवाल”

वर्धा | प्रतिनिधि अथहर शेख वर्धा 

देशभर में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महंगाई की मार झेल रही जनता अब सरकार के साथ-साथ विपक्ष की चुप्पी पर भी सवाल उठाने लगी है।

हाल ही में पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसका सीधा असर आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के कारण परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिससे सब्जियां, राशन, दूध तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई से परेशान नागरिकों का कहना है कि एक ओर सरकार राहत के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम आदमी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता अतहर शेख ने कहा कि पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन देखने को मिलते थे, लेकिन अब विपक्ष इस मुद्दे पर पूरी तरह शांत नजर आ रहा है।

राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद विपक्ष की सक्रियता पहले जैसी दिखाई नहीं दे रही। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जब जनता महंगाई से जूझ रही है, तब विपक्ष सड़क पर क्यों नहीं उतर रहा।

बढ़ती महंगाई और राजनीतिक चुप्पी को लेकर आम लोगों में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है।