रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 9 दिन में 49 लाख का चोरी हुआ ट्रक बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह पर शक
वर्धा जिल्हा विशष प्रतिनिधि युसूफ पठाण
वर्धा के रामनगर थाना पुलिस ने तडस ले-आउट से चोरी हुए करीब 49 लाख रुपये मूल्य के 10 चक्के ट्रक को बरामद कर एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। यह चोरी 13 जनवरी को हुई थी, और किसी ठोस सबूत के अभाव में भी पुलिस ने महज़ 9 दिनों में जांच पूरी कर ली।
जांच के दौरान पुलिस ने चार राज्यों में तलाश अभियान चलाया और 30 से अधिक टोल प्लाज़ा तथा 300 CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के एक जंगल क्षेत्र तक पहुंची, जहां से ट्रक को सुरक्षित जब्त किया गया।
पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में अंतरराज्यीय चोरी गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
Related News
रेल्वे स्थानक परिसरातून अवैध मद्यसाठा जप्त,बिहारमधील दोन आरोपींविरुद्ध गुन्हा दाखल
1 days ago | Sajid Pathan
जूनोना–चंद्रपूर मार्गावर दुचाकी अपघात,उपचारासाठी निघालेल्या तरुणाचा दुर्दैवी मृत्यू
3 days ago | Sajid Pathan
लॉयड्स मेटल्सच्या स्टोअरवर मध्यरात्री हात साफ,३.४५ लाखांचा औद्योगिक साहित्यसाठा चोरी
16-Jul-2026 | Sajid Pathan
रोठा येथे १२ वर्षीय चिमुरडीवर कथित अत्याचारानंतर निर्घृण हत्या; वर्धा जिल्हा हादरला
15-Jul-2026 | Naved Pathan
पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब निर्माण पर छापा, ₹14.16 लाख का माल जब्त
15-Jul-2026 | Naved Pathan