वर्धा में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, AIMIM ने नगर परिषद से मांगी तत्काल कार्रवाई

Wed 30-Sep-2026,04:29 AM IST -07:00
Beach Activities

वर्धा में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, AIMIM ने नगर परिषद से मांगी तत्काल कार्रवाई

नावेद पठाण, मुख्य संपादक वर्धा 

वर्धा। शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को लेकर AIMIM की ओर से नगर परिषद के नगराध्यक्ष को निवेदन सौंपकर तत्काल उपाययोजना करने की मांग की गई। निवेदन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों एवं गटर की नियमित साफ-सफाई नहीं होने तथा कई स्थानों पर पानी जमा होने की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है।

निवेदन में कहा गया है कि गंदगी और जलजमाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

AIMIM ने पूरे शहर में नालियों एवं गटर की विशेष साफ-सफाई कराने, जलजमाव वाले स्थानों पर तत्काल आवश्यक उपाय करने तथा मच्छरों के नियंत्रण के लिए नियमित रूप से फॉगिंग कराने की मांग की है। मच्छरों के प्रकोप वाले क्षेत्रों में विशेष फॉगिंग अभियान चलाने की मांग भी की गई है।

AIMIM ने नगर परिषद प्रशासन से तीन दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर नागरिकों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने की चेतावनी निवेदन के माध्यम से दी गई है।