5 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर मारूफ एजाज शेख ने वर्धा का नाम किया रोशन
5 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर मारूफ एजाज शेख ने वर्धा का नाम किया रोशन
नावेद पठाण मुख्य संपादक वर्धा
वर्धा के युवा तैराक मारूफ एजाज शेख ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के समुद्र में आयोजित 5 किलोमीटर ओपन वॉटर स्विमिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी कर शहर का नाम रोशन किया है। समुद्र की ऊंची लहरों के बीच 5 किमी तैराकी पूरी करना बिल्कुल आसान नहीं था। प्रतियोगिता के दौरान कई प्रतिभागियों ने बीच में ही हार मान ली, लेकिन मारूफ ने दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ पूरा 5 किलोमीटर का अंतर तय किया।
इससे पूर्व 15 दिसंबर 2025 को मारूफ ने मालवण में आयोजित 3 किलोमीटर जलतरण प्रतियोगिता में भी भाग लेकर तैराकी सफलतापूर्वक पूर्ण की थी। उस उपलब्धि से उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ, जिसका परिणाम मुंबई की इस बड़ी स्पर्धा में देखने को मिला।
मारूफ की इस सफलता से वर्धा शहर में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से वर्धा के स्विमिंग पूल, ‘द ब्लूज ग्रुप’ और ‘सूफा इंग्लिश स्कूल’ का नाम भी गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
मारूफ की सफलता में उनके कोच ओम गुढ़धे और निमेश मुड़े के मार्गदर्शन एवं कठोर प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मारूफ के परिवार ने दोनों कोचों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मारूफ जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वह उनके नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।