उर्दू ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विधायक अभिजीत वंजारी का स्वागत एवं सत्कार
शहर प्रतिनिधी नरेंद्र कांबळे बल्लारपूर
चंद्रपुर : उर्दू ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से माननीय विधायक श्री अभिजीत गोविंदराव वंजारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर विधायक महोदय के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं, शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा विद्यार्थियों के हितों से संबंधित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया गया। साथ ही इन विषयों के समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु विधायक महोदय को एक विस्तृत निवेदन भी सौंपा गया।
विधायक अभिजीत वंजारी जी ने उपस्थित सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना और शैक्षणिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।
इस अवसर पर मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद शकील, निसार शेख, युवक कांग्रेस के कादर शेख, गोपाल अमृतकर, अहमद सईद, समीर सर, इश्त्याक कामिल सर, असरार सर, नवीन सर, काशिफ सर, सिराज, मेराज शेख, कौसर सर, सज्जाद सर, रिजवान सर, वहीद रज़ा, मिन्हाज सर सहित विभिन्न स्थानों से पधारे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी मान्यवरों एवं कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।