रोटरी क्लब हिंगणघाट द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर
रोटरी क्लब हिंगणघाट द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर
अब्दुल कदीर बख्श
हिंगणघाट : रोटरी क्लब हिंगणघाट की ओर से, हिंगणघाट की ९ नगरपरिषद प्राथमिक शालाओं के ९० विद्यार्थियों के लिए हीमोग्लोबिन जांच, रक्त समूह जांच एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मंगलवार, १७ फरवरी को दोपहर २.३० बजे श्रद्धानंद स्कूल, हिंगणघाट में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराध्यक्षा डॉ. नयनाताई तुळसकर ने की। इस अवसर पर नगरपरिषद पदाधिकारी एवं नगरसेविका प्राची ताई वानखेडे, शीतलजी मोहता, दिनेशजी वर्मा तथा शिक्षा सभापति पल्लवी ताई बाराहाते उपस्थित थीं। ।
शिविर के पश्चात पालकों के लिए “आपले स्वास्थ्य आपल्या हाती” विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. अशोक मुखी ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स डॉ. अशोक मुखी, डॉ. संदीप मुडे, डॉ. प्रशांत कोठारी , डॉ. सतीश डांगरे एवं डॉ. रमेश रांका रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धानंद स्कूल के प्रधानाध्यापक पालीवाल सर ने किया,
प्रस्तावना सेक्रेटरी मंजुषा मुळे ने रखी।
अध्यक्षीय भाषण में डॉ. नयना तुळसकर ने ऐसे प्रकल्प मे सहाय्य करने का आश्वासन दिया तथा रोटरी क्लब के सदस्यों के ईस उपक्रम की सराहना की.
आभार प्रदर्शन शिक्षा सभापति पल्लवी ताई बाराहाते ने किया l
रोटरी क्लब हिंगणघाट के अध्यक्ष रो. पितांबर चंदानी सहित मितेश जोशी, रो. जितेंद्र केदार, सुभाष कटारिया, अशोक डालिया, मुरली लाहोटी, संजय काटपाताळ, माया मिहानी, उदय भोकरे एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। । विद्यार्थियों के पालक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।