ईंट से जानलेवा हमला: पैसों के विवाद में युवक गंभीर घायल, आरोपी पर मामला दर्ज

Fri 27-Mar-2026,08:24 PM IST -07:00
Beach Activities

ईंट से जानलेवा हमला: पैसों के विवाद में युवक गंभीर घायल, आरोपी पर मामला दर्ज

प्रतिनिधि युसूफ पठाण वर्धा 

वर्धा | 27 मार्च 2026 वर्धा शहर के स्टेशनफेल इलाके में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां ईंट से किए गए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में वर्धा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी शबीना आरिफ खान पठान (उम्र 47 वर्ष) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके देवर आसिफ खान रोशनखान पठान और आरोपी अमर तिमाडे के बीच पहले से जान-पहचान थी। दोनों के बीच अक्सर शराब पीने के पैसों को लेकर विवाद होता रहता था।

घटना 27 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे स्टेशनफेल परिसर में हुई। विवाद के दौरान आरोपी अमर तिमाडे ने गुस्से में आकर आसिफ खान पर ईंट से सिर और पैर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तुरंत उपचार के लिए सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1), 351(2) और 352 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी शैलेश रत्नाकर जगताप द्वारा की जा रही है।

वर्धा शहर पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।