सिंदी (रेलवे) के अफजल बेरा बने प्रदेश सचिव, युवक कांग्रेस में नई जिम्मेदारी

Thu 02-Apr-2026,04:55 AM IST -07:00
Beach Activities

सिंदी (रेलवे) के अफजल बेरा बने प्रदेश सचिव, युवक कांग्रेस में नई जिम्मेदारी

वर्धा | प्रतिनिधि : युसूफ पठान

वर्धा, 31 मार्च 2026 : महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की घोषणा के तहत वर्धा जिले के सिंदी (रेलवे) निवासी युवा कार्यकर्ता अफजल फिरोजजी बेरा को प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से विदर्भ क्षेत्र के युवाओं को संगठन में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह नियुक्ति युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, महाराष्ट्र प्रभारी अजय छिकारा, वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू के मार्गदर्शन में तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ और महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवराज मोरे के नेतृत्व में घोषित की गई। राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति के बाद इस कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया।

अफजल बेरा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2018 में National Students' Union of India (NSUI) से की थी। शुरुआत से ही उन्होंने युवाओं के साथ मजबूत जुड़ाव रखते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने उल्लेखनीय सामाजिक कार्य किया। सिंदी शहर में सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाकर नागरिकों की सुरक्षा में अहम योगदान दिया। साथ ही युवक कांग्रेस के माध्यम से कई जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए।

अपने नेतृत्व कौशल, प्रभावी जनसंपर्क और निरंतर समाजसेवा के चलते अफजल बेरा ने युवाओं के बीच एक मजबूत पहचान बनाई है। सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना, चुनौतियों का डटकर सामना करना और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहना उनकी प्रमुख विशेषताएं हैं।

उनकी इस नियुक्ति से वर्धा जिले सहित पूरे विदर्भ में युवक कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और विभिन्न स्तरों से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

आने वाले समय में अफजल बेरा के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा युवाओं को नई दिशा मिलेगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।