डॉ. अनिस बेग का मुंबई में सम्मान, वर्धा जिला अध्यक्ष नियुक्त
डॉ. अनिस बेग का मुंबई में सम्मान, वर्धा जिला अध्यक्ष नियुक्त
( नावेद पठाण मुख्य संपादक सावंगी मेघे )
वर्धा | महा मायनॉरिटी एनजीओ फोरम द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय NGO कॉन्फ्रेंस एवं अल्पसंख्यक समाज विकास परिषद 28 व 29 मार्च 2026 को मुंबई स्थित हज हाउस में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर वर्धा जिले के प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. अनिस बेग को सर्वसम्मति से वर्धा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
डॉ. अनिस बेग, मायनॉरिटी वेलफेयर एसोसिएशन वर्धा के संस्थापक सदस्य तथा मातृवृक्ष सामाजिक एवं बहुउद्देशीय संस्था के संस्थापक हैं और सेवानिवृत्त प्राध्यापक भी रह चुके हैं।
संस्थापक अध्यक्ष जाकीर शिकलगार एवं कार्याध्यक्ष डॉ. असलम बारी के हस्ते, राज्यभर से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डॉ. बेग को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस नियुक्ति से वर्धा जिले में अल्पसंख्यक समाज के शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलने तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान में मार्गदर्शन प्राप्त होने की उम्मीद जताई गई है।
“विकसित भारत, विकसित महाराष्ट्र” की संकल्पना पर आधारित इस परिषद में शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, उद्योग, आरक्षण, अधिकार एवं सरकारी योजनाओं जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही “रोडमैप ऑन माइनॉरिटीज डेवलपमेंट” के तहत समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई तथा समाज के विकास के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
डॉ. अनिस बेग की नियुक्ति पर विभिन्न स्तरों से उनका अभिनंदन किया जा रहा है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से वर्धा जिले में सकारात्मक बदलाव आने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।