पुलगांव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग का पक्ष प्रवेश कार्यक्रम संपन्न
पुलगांव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग का पक्ष प्रवेश कार्यक्रम संपन्न
( नावेद पठाण मुख्य संपादक )
पुलगांव: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पक्ष प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन पॅराडाईज इन रेस्टॉरंट, पुलगांव में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वर्धा जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) नावेद शेख ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) अफ़ज़ल फारूक ने की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में काम करने की इच्छा जताते हुए पार्टी में प्रवेश लिया। प्रमुख रूप से वसीम शेख अज़ीज़, सलीम बदरुद्दीन शेख, शाहिद अख्तर रोशन शेख, साबिर खान नियामत खान, राजिक खान पठान, रंजू शेख, शाकिब शेख सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में अफ़ज़ल फारूक (महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग) और डॉ. मुजाहिद खान (प्रदेश कार्याध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग) की विशेष उपस्थिति रही।
इसके अलावा प्रा. खलील खातिब (प्रदेश उपाध्यक्ष), अकमल शेख (महासचिव, वर्धा जिला), नावेद शेख (जिला अध्यक्ष), फज़लूर रहमान (जिला कार्याध्यक्ष), श्याम देशमुख (शहर अध्यक्ष, पुलगांव), डॉ. अहतेशाम कुरैशी (युवा अल्पसंख्यक अध्यक्ष, नांदेड़ शहर), पूंडलिकराव पांडे (कामगार विभाग), इमरान शेख (युवा अध्यक्ष, पुलगांव शहर) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर अफ़ज़ल फारूक, डॉ. मुजाहिद खान, प्रा. खलील खातिब और नावेद शेख ने पार्टी के विचारों तथा शरद पवार के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।