लटकती बिजली लाइनों से बड़े हादसे की आशंका
लटकती बिजली लाइनों से बड़े हादसे की आशंका
( नावेद पठान मुख्य संपादक सावंगी मेघे )
सालोड हिरापुर क्षेत्र के खेत सिवार में लटकती बिजली लाइनों के कारण गंभीर खतरा बना हुआ है। खेतों के ऊपर से गुजर रही ये लाइनें चालू हालत में हैं और जमीन के काफी नजदीक होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
हाल ही में एक घटना में किसान का
बैल इन लटकती तारों के संपर्क में आने से बाल-बाल बच गया। समय रहते उसे वहां से हटाया गया, जिससे संभावित बड़ा नुकसान टल गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समस्या को लेकर किसान ने (एमएससीबी) कार्यालय, सावंगी मेघे
में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके बावजूद अब तक इस ओर कोई ठोस व्यवस्था या सुधार कार्य नहीं किया गया है।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यदि इस लटकती हुई बिजली लाइन के कारण किसी किसान या जानवर की जान जाती है, तो
इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी। प्रशासन की अनदेखी को लेकर क्षेत्र में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई कर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करने और उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।