मुस्लिम कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग
मुस्लिम कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग
नावेद पठाण मुख्य संपादक वर्धा
वर्धा | दिनांक 5 मई 2026 को वक्फ इंस्टीट्यूशन कब्रिस्तान (मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी) की ओर से नगर परिषद के मुख्याधिकारी एवं नगराध्यक्ष को एक निवेदन सौंपा गया। इस निवेदन में अल्पसंख्यक बहुल नागरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम (वर्ष 2024-25) के अंतर्गत वर्धा शहर के मुख्य कब्रिस्तान में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कब्रिस्तान परिसर में प्रस्तावित विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे न होने से नागरिकों को असुविधा हो रही है। इस पर नगर परिषद के मुख्याधिकारी एवं नगराध्यक्ष ने कमेटी को आश्वासन दिया कि सभी प्रलंबित कार्य जल्द ही पूर्ण किए जाएंगे तथा निधि की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
निवेदन सौंपते समय मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ पठान, डॉ. हनीफ शेख, सचिव मोहम्मद मुर्तुजा मंसूरी, सह-सचिव जैनुल आबेदीन काजी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रजा शेख सहित कमेटी के सदस्य अजीम मुस्तफा तुरक, फारुख शेख, हाजी वाहिद मंजीद मुंशी, पूर्व नगरसेवक महेमुद शेख, नौशाद शेख, हाजी अनीस घाची, अब्दुल रब अब्दुल गनी, नौशाद बख्श, शेख सलीम उर्फ सल्लू, इद्द शेख इलियास शेख, साजिद खान तथा बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कमेटी ने संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं।