प्रभाग 17 में खतरनाक विद्युत पोल से हादसे का खतरा

Fri 15-May-2026,11:43 AM IST -07:00
Beach Activities

प्रभाग 17 में खतरनाक विद्युत पोल से हादसे का खतरा

नावेद पठाण मुख्य संपादक वर्धा 

वर्धा शहर के प्रभाग क्रमांक 17 में जर्जर एवं झुके हुए विद्युत पोल को लेकर स्थानीय नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अथर शेख एवं मजहर खान ने डॉ. सुधीर भाऊरावजी पांगुल को निवेदन सौंपकर पोल को तत्काल बदलने की मांग की है।

निवेदन में बताया गया है कि क्षेत्र में बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं और पोल कई दिनों से झुकी हुई स्थिति में है, जिससे बच्चों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यह इलाका धार्मिक स्थल और आवासीय क्षेत्र होने के कारण लोगों की आवाजाही लगातार रहती है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि बरसात का मौसम नजदीक होने के कारण तेज हवा और तूफान के दौरान बड़ा हादसा होने की संभावना है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेकर जर्जर पोल को जल्द से जल्द बदलकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।