नाज़िया इलाही खान की कथित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन कानूनी कार्रवाई की मांग, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
नाज़िया इलाही खान की कथित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन
कानूनी कार्रवाई की मांग, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
सिंदी (रेलवे) | प्रतिनिधि : युसूफ पठाण
26 जून : पैगंबर हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के संबंध में नाज़िया इलाही खान द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सिंदी (रेलवे) के मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की कथित टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तथा समाज में वैमनस्य और अशांति का वातावरण उत्पन्न होने की आशंका रहती है। इसलिए प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर भारतीय कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।
यह ज्ञापन पुलिस कर्मचारी धनंजय सयाम को सौंपा गया।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं अन्य समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं कानूनसम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए सभी नागरिकों से शांति, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।