आष्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजली लाइन का 700 मीटर कंडक्टर तार चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Wed 19-Aug-2026,12:26 AM IST -07:00
Beach Activities

आष्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजली लाइन का 700 मीटर कंडक्टर तार चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

29 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद, पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

वर्धा प्रतिनिधि आष्टी.युसूफ पठाण

 आष्टी पुलिस ने अंबिकापुर फाटा के पास नवनिर्मित बिजली लाइन से 700 मीटर कंडक्टर तार चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया करीब 29 हजार रुपये कीमत का पूरा तार बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, किशोर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में साइड इंजीनियर राहुल चरणदास गजभिये (37), निवासी यशवंत बाबा कॉलोनी, अमरावती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1 बजे अंबिकापुर बस स्टॉप के पास नवनिर्मित बिजली लाइन से करीब 700 मीटर कंडक्टर तार चोरी हो गया। तार की कीमत करीब 29 हजार रुपये बताई गई।

शिकायत के आधार पर आष्टी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिलने के साथ ही तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

पुलिस ने सचिन देवराव कांबले (48), निवासी थार, आष्टी; दीपक विलासराव भोजने (29), निवासी इंदिरा नगर, आष्टी और मंगेश यशवंतराव कुडमेथे (37), निवासी थार, आष्टी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया 700 मीटर कंडक्टर तार, जिसकी कीमत 29 हजार रुपये है, बरामद कर लिया।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में आष्टी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश जोशी, पुलिस उपनिरीक्षक नीलेश भिलावे, पुलिस अंमलदार सचिन सोनोने, सतीश नंदगवली, वैभव साबले, अमर ढाकुलकर और पवन देशमुख ने अंजाम दिया।