UPSC CSE 2022 Final Result: मैनपुरी के अंकित यादव ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खुद के नोट्स बनाए और कोर्स बराबर दोहराते रहे। इसी लगन से सफलता मिली है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक बीपी सिंह यादव के बेटे अंकित यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अंकित की सफलता पर उनके आवास पर बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी थे अंकित
अंकित के पिता बीपी सिंह यादव जनपद के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मैनपुरी और राजकीय इंटर कॉलेज, मैनपुरी में अंग्रेजी के शिक्षक रहे हैं। दो साल पहले वह सेवानिवृत्त हो गए हैं। वह मूल रूप से थाना भोगांव क्षेत्र के गांव देवीपुर के निवासी हैं। अंकित की मां ममता यादव गृहणी हैं। छोटी बहन आकांक्षा यादव भी अंकित की तरह से तैयारी में जुटी हुई है। अंकित शुरू से ही मेधावी रहा है