हिंगणघाट की नन्ही मायरा पठान ने रखा रोज़ा; 4 साल 9 महीने की उम्र में निभाई धार्मिक परंपरा

Sat 28-Feb-2026,12:16 PM IST -07:00
Beach Activities

 

हिंगणघाट की नन्ही मायरा पठान ने रखा रोज़ा; 4 साल 9 महीने की उम्र में निभाई धार्मिक परंपरा

प्रतिनिधि – आसिफ मलनस

पवित्र रमज़ान माह में जहां मुस्लिम समुदाय पूरे श्रद्धा भाव से रोज़ा रखकर इबादत करता है, वहीं हिंगणघाट की एक नन्ही बच्ची ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। महज़ 4 साल 9 महीने की मायरा काज़िम खान पठान ने कड़ी गर्मी के बावजूद पूरा दिन रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत की।

मायरा, काज़िम खान वाहिद खान पठान की सुपुत्री है। उसने सुबह की सेहरी से लेकर शाम के इफ्तार तक बिना अन्न का एक कण खाए और बिना पानी की एक बूंद पिए अपना रोज़ा सफलतापूर्वक पूरा किया। इतनी कम उम्र में उसकी धार्मिक भावना, संयम और समर्पण की भावना को देखकर क्षेत्र में उसकी सराहना की जा रही है।

मायरा के पहले रोज़े के अवसर पर पठान परिवार एवं रिश्तेदारों ने उसे बधाइयाँ दीं। छोटे से लेकर बड़े तक सभी उसकी हिम्मत और लगन को सलाम कर रहे हैं। नन्ही मायरा का यह कदम समाज में प्रेरणा और उत्साह का विषय बना हुआ है।