गोवा भाग रहे खंडणी के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun 01-Mar-2026,08:56 PM IST -07:00
Beach Activities

गोवा भाग रहे खंडणी के चार आरोपी गिरफ्तार

समृद्धि महामार्ग पर जाल बिछाकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹12.89 लाख का माल जब्त

वर्धा जिला विशेष प्रतिनिधि : युसुफ पठाण

वर्धा : देवली पुलिस स्टेशन में दर्ज खंडणी (वसूली) के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा ने गोवा भागते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने समृद्धि महामार्ग पर जाल बिछाकर बिना नंबर की सफेद Hyundai Creta कार से जा रहे आरोपियों को धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 फरवरी 2026 को पांडुरंग डफरे (निवासी भिडी, ता. देवली) की शिकायत पर देवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर पैसों की मांग की थी, जिसके बाद से वे फरार थे।

गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने समृद्धि महामार्ग पर कारंजा (लाड)–मुर्तीजापुर रोड के पास सापळा रचकर कार्रवाई की। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद कार में गोवा की ओर भाग रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जब्त माल:

हुंडई क्रेटा कार – ₹10,00,000

नगद राशि – ₹53,980

8 मोबाइल फोन – ₹2,36,000

कुल जब्ती : ₹12,89,980

यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई। मामले की आगे की जांच देवली पुलिस द्वारा की जा रही है।