महज़ 5 वर्ष की उम्र में अदनान शेख ने रखा पहला रोज़ा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल
महज़ 5 वर्ष की उम्र में अदनान शेख ने रखा पहला रोज़ा
क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल
हिंगणघाट : क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि जनाब इमरान शेख के सुपुत्र अदनान शेख ने मात्र 5 वर्ष की उम्र में अपना पहला रोज़ा सफलतापूर्वक रखा। इतनी कम आयु में रोज़ा रखना साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचायक माना जा रहा है।
परिजनों के अनुसार, अदनान ने अपनी इच्छा से रोज़ा रखने का निर्णय लिया। पूरे दिन उन्होंने अनुशासन और समर्पण के साथ रोज़े का पालन किया। रोज़े के दौरान उन्होंने सभी की सलामती, समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ भी की।
कम उम्र में धार्मिक संस्कारों के प्रति ऐसी आस्था और उसे आचरण में उतारना प्रेरणादायक माना जा रहा है। अदनान की इस पहल से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने भी उनके हौसले की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
परिवारजनों ने बताया कि अदनान आगे भी शिक्षा और संस्कारों के मार्ग पर इसी तरह प्रगति करते रहें, यही उनकी कामना है।