“मुस्कुराहट व्यक्तित्व की पहचान है”- डॉ. पूनम हुडिया, हिंगणघाट स्माइल्स डिजिटल स्पर्धा का पुरस्कार वितरण संपन्न.

Sun 12-Apr-2026,09:26 PM IST -07:00
Beach Activities

मुस्कुराहट व्यक्तित्व की पहचान है”- डॉ. पूनम हुडिया,

हिंगणघाट स्माइल्स डिजिटल स्पर्धा का पुरस्कार वितरण संपन्न. 

( नावेद पठाण मुख्य संपादक )

हिंगणघाट : “मुस्कुराहट व्यक्तित्व की पहचान है. मुस्कुरा भर देने से इंसान अपनत्व का रिश्ता निर्माण कर लेता है. बेहतरीन मुस्कुराहट के लिए दांतों की देखभाल और स्वच्छता भी बेहद ज़रूरी होती है.” उक्त उद्गार नागपुर डेंटिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ. पूनम हुडिया ने व्यक्त किए. वे स्थानीय कटारिया भवन में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हिंगणघाट डेंटल एसोसिएशन द्वारा हींगणघाट डिजिटल स्माइल कांटेस्ट में बतौर प्रमुख अतिथि और निर्णायक के तौर पर बोल रहीं थी. 

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में विख्यात एंडोडोंटिस्ट डॉ. नितिन जैन, नागपुर उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता में शहर के अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी आकर्षक मुस्कान का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष ऐसे दो वर्गों में विभिन्न आयु श्रेणियों के अनुसार विजेताओं का चयन किया गया था. महिला (18 से 35 वर्ष) का प्रथम पुरस्कार सुश्री अक्षरा भेंडे, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती नेहा बोंगीरवार जाजेट्टीवार, महिला (35 वर्ष से अधिक) प्रथम पुरस्कार श्रीमती रुतु शर्मा, द्वितीय पुरस्कार डॉ. सीमा मानधनिया, पुरुष (35 वर्ष से अधिक) प्रथम पुरस्कार गौरव ओस्तवाल एवं द्वितीय पुरस्कार एड. इब्राहिम हबीब बख्श ने प्राप्त किया. 

सभी प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी, गिफ्ट हैम्पर और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

उसी तरह सोशल मीडिया पर अधिकतम लाइक्स प्राप्त करने वाले विजेताओं में महिला (18 से 35 वर्ष) प्रथम पुरस्कार श्रीमती अंकिता मुंधड़ा, महिला (35 वर्ष से अधिक) प्रथम पुरस्कार श्रीमती जया सायंकर एवं पुरुष (35 वर्ष से अधिक) प्रथम पुरस्कार मुकुंद मुंधड़ा में प्राप्त किया. 

सभी विजेताओं को डॉ. संदीप मुडे द्वारा प्रायोजित 1000 रुपए के नगद पुरस्कार प्रदान किये गए. इसी तरह सभी प्रतिभागियों को हिंगणघाट डेंटल एसोसिएशन की ओर से प्रमाणपत्र तथा डॉ. संदीप मुडे एवं डॉ. अपर्णा मुडे की ओर से डेंटल किट प्रदान की गई.

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सभी विजेताओं की स्वाभाविक एवं प्रभावशाली मुस्कान को निर्णायकों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया.

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. पूनम हुडिया (अध्यक्ष, आईडीए नागपुर शाखा) एवं डॉ. नितिन जैन (एंडोडॉन्टिस्ट, नागपुर) उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. पूनम हुडिया, डॉ. विक्रम बेलखोडे (प्रोस्थोडॉन्टिस्ट, वर्धा) एवं डॉ. कपिल चोरडिया (ऑर्थोडॉन्टिस्ट, नागपुर) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कार्यक्रम की सफ़लतार्थ हिंगणघाट डेंटल एसोसिएशन की टीम जिसमें अध्यक्ष डॉ. अर्चना सारडा, उपाध्यक्ष डॉ. अपर्णा मुडे, सचिव डॉ. वरुण लोढ़ा, संयुक्त सचिव डॉ. रिमिशा तिबडेवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रशांत पटेल एवं सीडीई संयोजक डॉ. भूषण गोलेच्छा ने अथक प्रयास किए. समारोह का गरिमामय व दर्जेदार मंच संचालन डॉ. अपर्णा संदीप मुड़े ने और आभार प्रदर्शन डॉ. वरुण लोढ़ा ने किया. 

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समाज में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मकता और आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहित करती हैं. शहरवासियों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए सभी विजेताओं और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं.