भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत: शहीद इमरान खान स्मृति संस्था द्वारा प्याऊ का भव्य उद्घाटन

Mon 13-Apr-2026,11:20 PM IST -07:00
Beach Activities

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत: शहीद इमरान खान स्मृति संस्था द्वारा प्याऊ का भव्य उद्घाटन

नगर अध्यक्ष सुधीर पांगुळ के हाथों स्टेशनफेल परिसर में जल सेवा का शुभारंभ
 
प्रतिनिधि युसूफ पठाण वर्धा 
 
वर्धा.बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहीद इमरान खान स्मृति सेवा बहुउद्देशीय व प्रशिक्षण संस्था, वर्धा द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई है।
 
 संस्था की ओर से देवली रोड स्थित स्टेशनफेल परिसर में शीतल एवं स्वच्छ पेयजल (प्याऊ/पोई) का विधिवत उद्घाटन किया गया।
 
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस थंडा प्याऊ का उद्घाटन वर्धा के नगर अध्यक्ष सुधीर भाऊ पांगुळ के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। 
 
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगरसेवक वीरू भाऊ पांडे,उपस्थित थे। 
 
कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से नगर अध्यक्ष सुधीर पांगुळ, नगरसेवक वीरू भाऊ पांडे, एवं पत्रकार युसुफ पठाण, का पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
 
शुद्ध RO जल की सुविधा
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और स्थानीय नागरिकों की प्यास बुझाने के लिए यहाँ शुद्ध RO वाटर के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। 
 
संस्था का उद्देश्य केवल जल सेवा ही नहीं, बल्कि समाज सेवा की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।
 
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अफ़ज़ल खान सेक्रेटरी,शाहीन पठान, अजीम तुरक, हाफ़िज़ भाई, रज़ा भाई, शब्बीर तुरक, ज़ैनुलआबेदीन काज़ी, हनीफ़ भाई, हाजी एजाज़, पांडुरंग भरणे, प्रतीक भरणे, मैमूद भाई, राजा भाई, परवेज़ भाई, गोलू भाई, अब्दुल हकीम, अमीर खान, अब्दुल रब, डॉ शुभम तुरक,तथा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन उपस्थित नागरिकों के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।