अकोला, चंद्रपुर, वर्धा और वाशिम जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Thu 30-Jul-2026,06:50 AM IST -07:00
Beach Activities

अकोला, चंद्रपुर, वर्धा और वाशिम जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

वर्धा | अतहर शेख, प्रतिनिधि

मौसम विभाग की ओर से NDMAEW-G के माध्यम से अकोला, चंद्रपुर, वर्धा और वाशिम जिलों के नागरिकों को अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नागरिकों से सतर्कता बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

जारी चेतावनी के अनुसार, इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। संभावित जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और तेज बारिश को देखते हुए नागरिकों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। साथ ही, निचले इलाकों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

प्रशासन ने कहा कि समय रहते सावधानी बरतने से संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं एवं चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।